{"_id":"6693f80288825ef1b80a37b2","slug":"weather-in-up-possibility-of-rain-in-many-districts-in-uttar-pradesh-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी के तराई इलाकों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी के तराई इलाकों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात के भी आसार
Mon, 15 Jul 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:02 AM IST
सार
मौसम विभाग ने सोमवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रविवार को कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश को छोड़कर बाकी शहरों में धूप छांव का मौसम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी के साथ ही गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर आदि में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को मुजफ्फरनगर में 28 मिमी, बलिया में 12.2 मिमी, आगरा में 9 मिमी और प्रयागराज में 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो कानपुर में 37.3 डिग्री, हरदोई में 37 डिग्री, और झांसी में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात में कई जिलों में तापमान ने गोता लगाया और लोगों को राहत मिली। गाजीपुर में सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस तो वहीं बस्ती में 22 डिग्री और बाराबंकी में 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
इन इलाकों में है बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी के साथ गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर आदि जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन