Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP begins to change fog in morning and cold at night

यूपी में बदलने लगा मौसम: सुबह कोहरा और रात में बढ़ी ठंड, सात जिलों में 15 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Wed, 11 Nov 2026 08:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 08:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सुबह कोहरे और रात में गिरते तापमान के साथ सर्दियों की शुरुआत हो गई है। वाराणसी में दृश्यता शून्य, बरेली में 100 मीटर और हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब पछुआ हवाएं और रफ्तार पकड़ेंगी और ठंड में इजाफा होगा। आगे पढ़ें अपडेट...

विज्ञापन
Weather in UP begins to change fog in morning and cold at night
यूपी मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम अब सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह कोहरा और रात में गिरता तापमान ठंड बढ़ने का संकेत देने लगा है। मंगलवार को तराई, अवध और पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत बनी रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से कोहरे में कमी आएगी। साथ ही फिलहाल अगले पांच दिन, दिन व रात के पारे में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह शाम और रात के मौसम में यूं ही नरमी बनी रहेगी।
विज्ञापन


उधर दीपावली के अगले दिन सोमवार सुबह पश्चिमी तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर इसकी सघनता इतनी अधिक रही कि दृश्यता काफी कम हो गई। वाराणसी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि बरेली में यह महज 100 मीटर दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले पांच दिन बाद पछुआ हवा रफ्तार पकड़ेगी और इसके असर से ठंड में इजाफा होगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।

सात जिलों में 15 डिग्री के आसपास पहुंचा रात का पारा

सोमवार और मंगलवार के बीच की रात प्रदेश के करीब सात जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हरदोई में पारा गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ इटावा में सबसे ठंडा दिन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed