फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather : Due to dense fog and cold wave, yellow and orange alert in up from 16 to 19

UP Weather Update : घने कोहरे और शीतलहर के चलते प्रदेश में 16 से 19 तक यलो व ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा तापमान

Sun, 15 Jan 2023 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Weather : Due to dense fog and cold wave, yellow and orange alert in up from 16 to 19
सर्दी का सितम - फोटो : PTI

मौसम विभाग ने 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश भर में घने कोहरे व शीतलहर के आसार को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को पश्चिमी यूपी ज्यादातर हिस्सों में 3 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन


यलो अलर्ट : रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, अंबेडकरनगर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, बांदा, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत पूर्वांचल के अधिकतर जिले। 
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट : सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद समेत पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 से 6 डिग्री गिरेगा पारा 
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में आगामी दो-तीन दिनों के दौरान 4 से 6 डिग्री तापमान में गिरावट संभव है। 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। पश्चिमी यूपी में इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed