फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather changes on makar sankranti in Uttar Pradesh.

कोहरे से दिन की शुरुआत के बाद बारिश ने बढ़ाई ठंड, कल भी हो सकती है बारिश

Wed, 15 Jan 2020 07:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
weather changes on makar sankranti in Uttar Pradesh.
मौसम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में बुधवार को हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी। पिछले कई दिनों से निकली धूप से राहत मिलने के बाद बुधवार को लोग ठिठुरते हुए नजर आए। सुबह कोहरे के कारण लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हुई। हाल ये रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के छाये रहने के दौरान बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी राजधानी समेत आसपास के कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश व बूदाबांदी हो सकती है। बादलों के साथ कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ से हुये मौसमी उठापटक के चलते सुबह की ठंड कंपकंपायेगी।
विज्ञापन


इन सबके बीच मंगलवार को सुबह शुरुआत कोहरे संग जरूर हुई, लेकिन 10 बजते- बजते निकली धूप ने गलन भरी ठंड से मामूली राहत दी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया, ये सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.3 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने से दो उड़ानें निरस्त, 12 से ज्यादा लेट

खराब मौसम की मार से हवाई यातायात उबर नहीं पा रहा है। उड़ानें निरस्त होने व लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी खराब मौसम का व्यापक असर उड़ानों पर पड़ा। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से आवागमन करने वाली दो फ्लाइटों को जहां निरस्त करना पड़ा, वहीं करीब दर्जन भर से अधिक उड़ानें एक से चार घंटे तक लेट हुईं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर मौसम खराब रहा। सोमवार रात से ही खराब हुए मौसम के चलते दिल्ली से सोमवार रात 11:35 बजे अमौसी आने वाली गो एयर की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। इस उड़ान के रद होने के कारण मंगलवार सुबह 6:40 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी रद रही।

ये उड़ाने भी हुईं लेट

इसके अलावा रियाद से मंगलवार सुबह 9 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइनस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान करीब 4 घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह मुंबई से अपराह्न 1:05 बजे आने वाली गोएयर की उड़ान करीब पौने 2 घंटे और दिल्ली से अपराह्न 2:40 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 2 घंटा लेट आई। इसी तरह चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा 2 घंटा देरी से 10:20 बजे रवाना हो सकी।

सुबह 9 बजे जम्मू जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब 1 घंटा, सुबह 9:55 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान करीब 4 घंटा, सुबह 10:45 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब 1 घंटा और अपराह्न 3:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी करीब 2 घंटा देरी से अमौसी रवाना हो सकी। विमानों की लेटलतीफी का सिलसिला देरशाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed