{"_id":"69bcce1c60b1533d1a0294ed","slug":"weather-changes-in-uttar-pradesh-rain-accompanied-by-thunder-and-lightning-in-many-districts-of-the-state-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में अचानक बदला मौसम का अंदाज, कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक व बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में अचानक बदला मौसम का अंदाज, कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक व बारिश
Fri, 20 Mar 2026 10:09 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:09 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित कई जिलों में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। इस दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई। कई जिलों में ओलावृष्टि होने की भविष्यवाणी भी की गई है।
विज्ञापन
मौसम में अचानक हुआ बदलाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह करीब 10 बजे सूर्यास्त जैसा माहौल हो गया और बारिश होने लगी। इस दौरान ऑफिस जा रहे लोग फ्लाईओवर के नीचे शरण लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
इसके पहले प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दिन में तेज झोंकेदार हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली। दिल्ली से सटे जिलों और पश्चिमी इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। तेज झोंकों के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर मौसम का मिजाज तूफानी बना रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का किया उद्धोष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा इसी सप्ताह, तीन दिनों तक लगातार बैठकें करेंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन
विक्षोभ के असर से मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। नोएडा में 59 किमी, जबकि आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई। बारिश में बागपत और बुलंदशहर आगे रहे, जहां करीब 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा और अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नजीबाबाद में बारिश और हवाओं के कारण पारा गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा।
इन जिलों के लिए जारी किया गया ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा संभल बदायूं जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।