फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wealth of sp candidates for mlc election.

सपा उम्मीदवारः कोई असलहों का शौकीन तो कोई ‘धोखेबाज’

Tue, 13 Jan 2015 05:59 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jan 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
wealth of sp candidates for mlc election.

विधान परिषद में नेता सदन और प्रदेश सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भले ही कई बार से विधान परिषद के सदस्य हों।

विज्ञापन


प्रदेश में मंत्री हों। पर, उनके पास अपनी कार नहीं है। अलबत्ता उनके पास रिवाल्वर, रायफल व बंदूक जरूर है। लगभग 36 लाख रुपये की चल और लगभग छह करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के मालिक अहमद हसन के पास लगभग 32,450 रुपया नगद है।

उनकी पत्नी के पास 20,000 रुपये नगदी और लगभग चार लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें लगभग तीन लाख रुपये के जेवर शामिल हैं।

चल संपत्ति में लगभग 33 लाख रुपये बैंक व डाकखाने में फिक्स डिपाजिट है। अचल संपत्ति में उनके पास अंबेडकरनगर में लगभग 9 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है जिसका बाजार मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में ही लगभग 34 लाख रुपये कीमत की दुकानें हैं। अंबेडकरनगर में चार और लखनऊ के गोमतीनगर में एक मकान है। इनका बाजार मूल्य भी लगभग एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक वाजपेयी को असलहे पसंद

wealth of sp candidates for mlc election.

पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी असलहों के शौकीन हैं। उनके पास थर्टी कार्बाइन, पिस्टल सहित रिवाल्वर भी है। लगभग 37 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक वाजपेयी के पास लगभग एक लाख रुपये की नगदी है।

उनकी पत्नी के पास भी लगभग 28 लाख रुपये की चल संपत्ति है। नगदी भी लगभग 1.20 लाख रुपये है। नगदी छोड़कर बाकी रुपया बैंक या डाकघर में जमा है। पति-पत्नी दोनों के पास अपनी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है।

उनके पास लगभग 1.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास भी 1.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम से एक भूखंड लखनऊ के गोमतीनगर में और एक भूखंड हरिद्वार में है। इनकी कीमत अचल संपत्ति में शामिल है।

साहब सिंह पर धोखे से शादी का मुकदमा

wealth of sp candidates for mlc election.

सपा उम्मीदवार साहब सिंह सैनी पर धोखे से विवाह करने का मुकदमा है। भरण-पोषण दिलाने का भी एक मुकदमा चल रहा है।

साहब सिंह और उनकी पत्नी को मिलाकर लगभग 32 लाख रुपये की चल और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास एक बंदूक भी है।

सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा कायम है। पति व पत्नी को मिलाकर लगभग 44 लाख रुपये की चल व 29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

आशु मलिक हाईस्कूल तो रामजतन इंटर पास

wealth of sp candidates for mlc election.

प्रत्याशी आशु मलिक हाईस्कूल पास हैं तो रामजतन राजभर की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है।

आशु मलिक व उनकी पत्नी के पास लगभग 44 लाख रुपये की चल संपत्ति और लगभग 48 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। रामजतन के पास पत्नी सहित 27 लाख की चल और लगभग नौ लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

डॉ. सरोजनी अग्रवाल के पास लगभग एक करोड़ की चल और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पति के पास भी लगभग दो करोड़ रुपये की चल और 3.48 करोड़ की अचल संपत्ति है। पर, पति-पत्नी में किसी के पास कार नहीं है।

रमेश यादव असलहों के शौकीन हैं। उनकी पत्नी भी हथियारों में दिलचस्पी रखती हैं। रमेश के पास एक रिवाल्वर, एक रायफल और एक बंदूक है तो उनकी पत्नी के पास भी एक रायफल व एक बंदूक है।

दोनों को मिलाकर लगभग 46 लाख की चल व लगभग 6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed