फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we will win all nine seats for rajyasabha.

चुनावी गणित हमारे पक्ष में, सभी नौ प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीतेंगे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 13 Mar 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
we will win all nine seats for rajyasabha.
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय (बीच में) - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि हमने अपने अतिरिक्त 28 विधायकों के वोट का देश व प्रदेश हित में उपयोग करने के लिए 9वें प्रत्याशी के रूप में गाजियाबाद के अनिल अग्रवाल को मैदान में उतारा है। चुनावी गणित भाजपा के पक्ष में है, भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से सभी 9 सीटों पर हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।

विज्ञापन


यूपी विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि जो विधायक इस प्रदेश की बेहतरी चाहते हैं और लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, उनका मत भाजपा के 9वें उम्मीदवार को मिलेगा। पांडेय ने कहा, 8 उम्मीदवारों के विजयी योग्य मतों के बाद भी पार्टी के पास 28 अतिरिक्त विधायकों के वोट हैं। विधायक जिस क्षेत्र से चुनकर आए हैं वहां की जनता भी चाहती है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोक कल्याण का संकल्प पूरा करने में उनका योगदान हो। जिन दलों के पास नाम मात्र के विधायक हैं। उनकी कोई आंतरिक सोच और पवित्र गठबंधन नहीं है।
विज्ञापन


वे जब चुनाव लड़ रहे हैं तो पार्टी ने विचार किया कि क्यों न 28 विधायकों के वोट का सही दिशा में देश व प्रदेश हित में उपयोग किया जाए। उन्होंने अग्रवाल को समाज के गरीब, पिछड़े, दलित व शिक्षा जगत का उत्थान करने वाला बताते हुए दावा किया कि अग्रवाल सहित भाजपा के सभी नौ प्रत्याशी जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों का मिलेगा समर्थन : अग्रवाल

we will win all nine seats for rajyasabha.
अनिल अग्रवाल - फोटो : amar ujala

अनिल अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में उनकी जीत के लिए पार्टी के पास अच्छा संख्या बल है। जीत के लिए आवश्यक शेष मतों की पूर्ति निर्दलीय, छोटे दलों के विधायकों से होगी। इसके अलावा दूसरे दलों के ऐसे विधायक जो वहां अपने आपको संकुचित महसूस कर रहे हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास की मुहिम के समर्थन में भाजपा को वोट देंगे।

परिचय: गाजियाबाद में एचआर ग्रुप शिक्षण संस्थान के संचालक अनिल अग्रवाल 2014 में शिक्षक समूह से एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वे चुनाव हार गए थे।

सपा में अपमानित महसूस कर रहा था : वाजपेयी
भाजपा प्रत्याशी अशोक वाजपेयी ने कहा कि सपा को शून्य से शिखर तक ले जाने वालों की कोई कद्र नहीं है। पार्टी के गठन से लेकर उसे मुकाम तक पहुंचाने वालों की अब वहां कोई आवश्यकता नहीं है। सपा में मुलायम सिंह यादव को दरकिनार किया जा रहा है, वे भी पार्टी में कदम-कदम पर अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा जाने का मौका दिया है। शुक्रिया अदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है।

जन्मभूमि और कर्मभूमि की उन्नति करेंगे : जैन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निश्चित रूप से विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा। मोदी के संकल्प को पूरा करने में वे भी गिलहरी की तरह पूरा समर्पण देते हुए निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। वे यूपी की उन्नति के लिए सभी प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed