{"_id":"6279124fa7181623887b2bb4","slug":"we-will-not-allow-raj-thackray-to-enter-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा सांसद बोले- अयोध्या में घुस नहीं पाएंगे राज ठाकरे, हर हाल में मांगनी होगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा सांसद बोले- अयोध्या में घुस नहीं पाएंगे राज ठाकरे, हर हाल में मांगनी होगी माफी
Mon, 09 May 2022 06:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 May 2022 06:38 PM IST
सार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे। उन्हें पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमलावर होते हुए उन्हें अयोध्या में न घुसने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिले के भीटी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी होगी। उत्तर भारतीयों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
5 जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें माफी मांगने तक किसी भी कीमत पर अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा। वे एयरपोर्ट से आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए तैयारी बैठक कर बड़ी तादाद में नागरिकों को जोड़ा जायेगा। प्रत्येक उत्तर भारतीय राज ठाकरे के रुख से आक्रोशित है। यह सवाल करने पर कि धार्मिक स्थलों पर आना सबका अधिकार है तो बोले कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति का हर जगह विरोध होगा।