फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we will give pension to ramleela artists if we come in power says akhilesh yadav

सत्ता में आए तो रामलीला में राम-सीता व लक्ष्मण बनने वालों को देंगे पेंशन : अखिलेश यादव

Sun, 28 Jan 2018 02:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 28 Jan 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
we will give pension to ramleela artists if we come in power says akhilesh yadav
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या में रामलीला कराई तो बाहर के राम-सीता ले आए, वह भी नकली। जबकि हमारे प्रदेश में गांव-गांव रामलीला होती है। उनमें स्थानीय कलाकार काम करते हैं। उनको बढ़ावा देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गांवों की रामलीला में राम-सीता व लक्ष्मण बनने वालों को पेंशन दी जाएगी। वह शनिवार को सीतापुर के ब्लॉक पिसावां में राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम कचूरी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करने आए थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग लच्छेदार बातों से सिर्फ बहलाना जानते हैं, करते कुछ नहीं हैं। आलू सड़कों पर फेंका जा रहा है। सरकार को परवाह नहीं है। बता रहे हैं कि नया आलू आने से पहले तय कर दिया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री जी को पता ही नहीं कि नया आलू खुदने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश बोले- जिनके खेत नहीं हैं, जो किसानी नहीं करते। वह भला किसानों का दर्द किस तरह महसूस कर सकेंगे। स्वेटर बांटने को कहा। जाड़ा बीत गया बच्चों को स्वेटर नहीं मिले। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा, एमएलसी आनंद भदौरिया, विधायक नरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed