{"_id":"615e910c8ebc3e626e09156d","slug":"we-will-continue-fighting-for-victims-says-priyanak-gandhi-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड: प्रियंका गांधी का एलान, जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर कांड: प्रियंका गांधी का एलान, जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा
Thu, 07 Oct 2021 11:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:50 AM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद आज बहराइच जाएंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार मुआवजे की राशि से नहीं न्याय से संतुष्ट होंगे। प्रियंका गांधी आज बहराइच में पीड़ित के परिजनों से मिलेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने बुधवार को रात में लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके पहले प्रियंका गांधी को सीतापुर में 57 घंटे तक गिरफ्तार कर रखा गया।
विज्ञापन
प्रियंका-राहुल के साथ पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल भी थे।
छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम भी देंगे 50-50 लाख
छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने भी लखीमपुर हिंसा में मारे गए पत्रकार और किसानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि राहुल गांधी से हुई बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। दोनों ने कहा कि लखीमपुर के किसानों का दुख बांटना हम सबका काम है। इसे पहले योगी सरकार ने भी सभी मृतक आश्रितों 45-45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की घोषणा की चुकी है।
विज्ञापन