{"_id":"5ecfbbcef8cdec64944de400","slug":"we-will-accepted-court-decision-in-demolition-of-structure-case-says-vinay-katiyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित ढांचा ध्वंस मामले में मानेंगे कोर्ट का फैसला : पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित ढांचा ध्वंस मामले में मानेंगे कोर्ट का फैसला : पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार
Thu, 28 May 2020 06:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 May 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि पर विवादित ढांचा ध्वंस को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही सुनवाई अब अंतिम दौर में है। तलब किए गए 32 आरोपियों में से पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार गुरुवार को सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अदालत का निर्णय स्वीकार होगा। कहा कि हमें खुशी है कि एक विदेशी आक्रांता की निशानी को ध्वंस करने में हमारी भी भूमिका रही।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण को लेकर नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब विवादित ढांचा ध्वंस को लेकर सीबीआई की अदालत में चल रहे केस में भी 31 अगस्त तक सुनवाई पूरी की जानी है। अदालत में सभी आरोपियों से जिरह होनी है। कोर्ट ने 32 आरोपियों को हाजिर होने के लिए तलब किया है। पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने अयोध्या से लखनऊ के लिए निकलते वक्त कहा कि अदालत इस मामले में जो भी निर्णय देगी वह स्वीकार होगा।
विज्ञापन
अब यह सिद्ध हो चुका है कि वहां राममंदिर ही था, फिर भी केस बाबरी मस्जिद का चल रहा है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बीती नौ नवंबर को हमारे हक में फैसला भी दिया है। अब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। समतलीकरण चल रहा है लेकिन इस दौरान मिले अवशेष भी बता रहे हैं कि यहां रामलला का मंदिर ही था।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सीबीआई की अदालत जो भी फैसला देगी वह मंजूर होगा। विनय कटियार ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए अंतिम सांस तक जो बन पड़ेगा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में दिव्य-भव्य रामलला का मंदिर बनेगा। लॉकडाउन समाप्त होते ही राममंदिर का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।