{"_id":"5ba4d0f8867a557ea82f5cb5","slug":"we-stopped-over-spending-of-government-its-a-big-success-for-us-says-deputy-cm-dinesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खर्च में कटौती करना योगी सरकार की बड़ी सफलता: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खर्च में कटौती करना योगी सरकार की बड़ी सफलता: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Sep 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना है कि सरकार के अनावश्यक खर्चों को कम करना हमारी बड़ी सफलता है। ऐसे सभी तरह के खर्च जो कि सरकारी निर्देशों के खिलाफ हैं उन्हें बंद कर दिया गया है और जो भी निर्देशों को नहीं मानेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में ये बातें कही। आपको बता दें कि विगत मंगलवार को मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने इस संबंध में विस्तृत शासनादेश जारी किया था। जिसमें सरकारी खर्चों में कटौती के लिए पांच सितारा होटलों में भोज पर रोक लगाकर, हवाई यात्रा इकोनॉमी क्लास में करने व नए वाहनों की खरीद पर रोक लगाने जैसे कई फैसले किए गए थे।
विज्ञापन
शासनादेश में अनुपयोगी पदों को खत्म करने, चिकित्सा व पुलिस विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में नए पद स्वीकृत न करने और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त हो रहे कर्मियों के स्थान पर नियमित नियुक्ति न करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों व कार्याध्यक्षयों से इस निर्देश का कड़ाई से पालन करवाने को कहा था।