फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We have to take initiative for anganbadi children

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे सीखने आते हैं, उनके विकास में सहभागी बने : राज्यपाल

Sat, 09 Jan 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
We have to take initiative for anganbadi children
आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेलकूद, पठन-पाठन एवं पोषण सामग्री का किया गया वितरण
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र ऐसा स्थान है, जहां बच्चे सीखने आते हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने पास के केंद्र पर जाकर इन बच्चों के विकास में सहयोगी बनें। यह बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को चिनहट विकास खंड के शाहपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खेलकूद, पढ़ने-लिखने की सामग्री व गर्भवती के लिए पौष्टिक आहार वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चे खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे और प्रेरक कहानियों से उन्हें शिक्षा व संस्कार दोनों मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में दी जाने वाली सामग्री एकेटीयू से संबद्ध 26 इंजीनियरिंग कॉलेजों के सहयोग से प्राप्त की गई है। शुक्रवार को 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को खेलकूद, पठन-पाठन एवं पौष्टिक आहार वितरण किया गया। जिला प्रशासन का इसमें सहयोग रहा। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने बताया कि जिले में तीन चरणों में ये सामग्री 140 केंद्रों में वितरित की जाएगी। शुक्रवार को चिनहट के शाहपुर, सरोजनीनगर के विरूरा, गोसाईंगंज के माढरमऊ कला, बीकेटी के सोनवां, मोहनलालगंज के लालपुर, मलिहाबाद के मुजासा-2, काकोरी के दसदोई तथा माल विकास खंड के गुम सेना में उक्त सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद कौशल किशोर, विधायक अविनाश त्रिवेदी, एकेटीयू के रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर जताई चिंता
राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। हमें अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के खानपान व शिक्षा में भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियां किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि गर्भवती के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे पांच हजार रुपये की जानकारी लेते रहें। ये राशि फल एवं पौष्टिक आहार के क्रय में लगनी चाहिए। राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल एवं मिठाई वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
सरोजनीनगर ब्लॉक के विरूरा आंगनबाड़ी केंद्र पर मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार स्वाति सिंह, माल ब्लॉक के गुमसेना आंगनबाड़ी केंद्र पर एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, मलिहाबाद ब्लॉक के मुजासा-2 आंगनबाड़ी केंद्र पर अपर मुख्य सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार व प्राविधिक शिक्षा राधा एस चौहान, बीकेटी के सोनवां आंगनबाड़ी केंद्र पर डीएम अभिषेक प्रकाश, मोहनलालगंज ब्लॉक के लालपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश गुप्ता, गोसाईंगंज ब्लॉक के माढ़रमऊकला आंगनबाड़ी केंद्र पर महापौर संयुक्ता भाटिया एवं काकोरी ब्लॉक के दसदोई आंगनबाड़ी केंद्र पर मंडलायुक्त रंजन कुमार की उपस्थिति में सामग्री का वितरण किया गया।
ये दी गई सामग्री
आंगनबाड़ी केंद्रों को एजुकेशनल खिलौने, एबीसीडी, नंबर, पजल, ब्लॉक्स, टॉय फल, टॉय एनिमल, एजुकेशनल मैप, प्लेबुक, पिक्टोरियल स्टोरी बुक, ह्वाइट बोर्ड, वजन मशीन, हाईट गेज, फर्स्ट एड बॉक्स, हैंडवॉश, ट्राई साइकिल, झूले, पिक्टोरियल मेज, खाने के बर्तन दिए गए।

हिमालयन ग्रुप ने दो केंद्र लिए गोद
कार्यक्रम में मलिहाबाद का आंगनबाड़ी केंद्र मुजासा व काकोरी क्षेत्र का दशदोई शामिल था। इन दोनों केंद्रों को हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने गोद लिया है। ग्रुप की ओर से यहां बच्चों को उपहार व गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दी गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा एस चौहान व ग्रुप के चेयरमैन डॉ. दिलीप सिंह बाफिला, एकेटीयू के प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed