फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We have added 3 crore people to congress claims UP Congress chief Ajay Kumar lallu.

यूपी चुनाव 2022: प्रदेश अध्यक्ष का दावा, कांग्रेस ने डेढ़ लाख वाट्सएप ग्रुप बनाकर 3 करोड़ लोगों को जोड़ा

Mon, 10 Jan 2022 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jan 2022 03:57 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि हम कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं, अपने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ताकत और नए सदस्यों व संगठन के दम पर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
We have added 3 crore people to congress claims UP Congress chief Ajay Kumar lallu.
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर रैलियों को निरस्त करने की मांग सबसे पहले कांग्रेस ने ही की थी। लल्लू ने बताया कि हमने डेढ़ लाख वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को जोड़ने का काम किया है। सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में 40-50 हजार नए लोगों को जोड़ा है।

विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ही एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार से लड़ सकती हैं। हम कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं, अपने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ताकत और नए सदस्यों व संगठन के दम पर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की करीब 6 करोड़ महिला आबादी भाजपा को उखाड़ फेंकने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। पांच साल में 18 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर लड़ते हुए जेल गए। कोरोना काल मे 65 लाख लोगों को राशन पहुंचाया। 10 लाख दवाओं की किट बांटकर सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed