फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We dont have relation with Justice Virendra Singh.

लोकायुक्त विवाद से परेशान सपा, शिवपाल ने दी सफाई

Mon, 28 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
We dont have relation with Justice Virendra Singh.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को यहां सफाई दी कि जस्टिस वीरेंद्र सिंह से उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है।

विज्ञापन


इससे साफ हो गया है कि लोकायुक्त चयन के विवाद की तपिश अब सपा को परेशान करने लगी है। वह किसी न किसी तरह इस मामले का पटाक्षेप चाहती है। तभी शिवपाल को सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा, जस्टिस वीरेंद्र सिंह के लोकायुक्त पद पर नियुक्ति के संबंध में ऐसी खबरें आई हैं कि उनका मेरे परिवार से वैवाहिक संबंध है। शिवपाल ने स्पष्ट किया है, ‘वीरेंद्र सिंह से मेरे पारिवारिक संबंध या वैवाहिक रिश्तेदारी दूर-दूर तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार की समस्त खबरें निराधार हैं।’ मालूम हो कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जस्टिस वीरेंद्र सिंह को लोकायुक्त पद पर नियुक्त करने के निर्देश देने के बाद इस तरह की खबरें चर्चा में आई थीं कि जस्टिस सिंह की सपा के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह से नजदीकी रिश्तेदारी है। शिवपाल की चिट्ठी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने चार जनवरी तक लगाई रोक

We dont have relation with Justice Virendra Singh.

प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ के यह आपत्ति उठाने के बाद कि उनके सामने रखे गए पैनल में जस्टिस वीरेंद्र सिंह का नाम ही नहीं था, देश की शीर्ष अदालत ने जस्टिस सिंह की शपथ पर 4 जनवरी तक रोक लगा रखी है।

राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि सपा की कोशिश है कि किसी तरह लोकायुक्त चयन का मामला निपट जाए।

इसीलिए शिवपाल ने सफाई देकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि प्रदेश सरकार द्वारा जस्टिस वीरेंद्र का नाम सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किए गए पैनल में रखने के पीछे रिश्तेदारी या पारिवारिक संबंध जैसी बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed