फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we are working to bring back migrant labourers from other states says Yogi Adityanath.

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, वापस लौट रहे श्रमिकों से न लिया जाए बस व ट्रेन का किराया

Mon, 18 May 2020 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
we are working to bring back migrant labourers from other states says Yogi Adityanath.
अफसरों संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की सुरक्षित व सम्मानजनक प्रदेश वापसी सुनिश्चित की है। इसलिए संबंधित राज्यों की सरकारें यूपी के प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की सूची उपलब्ध करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी श्रमिक व कामगार से किराये के रूप में धनराशि न ली जाए। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश दे रहे थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 590 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को लेकर आई हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम की 12 हजार बसों के माध्यम से प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, प्रत्येक जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बसें रखते हुए सभी 75 जिलों में 15 हजार बसें अतिरिक्त रूप से उपलब्ध करवाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग पैदल, बाइक, थ्री-व्हीलर या ट्रक जैसे असुरक्षित वाहनों से यात्रा न करें। इसके लिए पुलिस द्वारा सघन पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को जागरुक किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। बस में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परिवहन निगम यह सुनिश्चित करे कि हर प्राइवेट बस में दो ड्राइवर हों। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम लगातार निरीक्षण करे जिससे कि मार्ग दुर्घटना न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed