फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We are not in the sky, we are on the ground. 15 flights cancelled again, eight delayed.

Lucknow News: आसमान पर नहीं, जमीन पर हैं हम 15 उड़ानें फिर रद्द, आठ हुईं लेट

Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
We are not in the sky, we are on the ground. 15 flights cancelled again, eight delayed.
एयरपोर्ट पर जानकारी लेते यात्री।
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले पांच दिनों से गड़बड़ाया विमानों का संचालन अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आया है। मंगलवार को आने और यहां से जाने वाली 15 फ्लाइटें निरस्त हुईं और आठ देरी से उड़ीं। इसके चलते करीब 5,400 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उड़ान निरस्त होने और देरी के चलते 190 यात्रियों ने अपने टिकट भी निरस्त कराए। हालांकि, यात्रियों को कुछ राहत रही, क्योंकि कई फ्लाइटें समय पर गईं। इंडिगो के काउंटर पर अफरातफरी भी कम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को जो फ्लाइटें निरस्त रही हैं, उनमें दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइटें शामिल हैं। इन फ्लाइटों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को समय पर नहीं मिल सकी। ऐसे में यात्री इधर-उधर काउंटर पर भटकते रहे। सीतापुर से आए अतुल सिंह ने बताया कि उन्हें रात 10:45 बजे बेंगलूरू जाने वाली इंडिगो की उड़ान से जाना था, मगर यहां पहुंचने पर बताया गया कि फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। अब इंडिगो वाले कह रहे हैं कि बुधवार को फ्लाइट मिलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह अयोध्या निवासी विवेक ने बताया कि शाम 7:20 बजे दिल्ली जाने वाली उनकी इंडिगो की उड़ान निरस्त हो गई। अब इंडिगो कर्मचारी कह रहे हैं कि बुधवार को भेज देंगे। मोहम्मद नदीम ने भी बताया कि उन्हें मुंबई और वहां से बहरीन जाना था, लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पता चला कि शाम 7:40 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई है। अब उन्हें बुधवार को भेजेंगे। ऐसे में रात भर लखनऊ में रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed