{"_id":"6ab98ca8c9b92b6e00026272","slug":"shernies-reach-final-after-defeating-nawabi-queens-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1940990-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवाबी क्वींस को हराकर शेरनीज फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवाबी क्वींस को हराकर शेरनीज फाइनल में
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान शॉट खेलतीं खिलाड़ी।
लखनऊ। लखनऊ शेरनीज ने वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल में लखनऊ नवाबी क्वींस को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बारिश के कारण मुकाबला 20 के बजाय 18-18 ओवर का कराया गया। आयुषी श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेज क्रिकेट ग्राउंड पर नवाबी क्वींस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आठ विकेट पर 89 रन बनाए।
प्रियांशी पांडेय ने 33, कप्तान अन्वेषा चटर्जी ने 16 और सना ने 10 रन बनाए। शेरनीज की ओर से संध्या छेत्री और अंशू तिवारी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षा खान, कात्यानी पाठक और दिशा सिंह को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरनीज ने 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर 90 रन बना लिए।
टीम की शुरुआत खराब रही और अंशू तिवारी दो और वागीशा सिंह छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद आयुषी श्रीवास्तव ने 32 और सान्वी भाटिया ने 21 रन बनाकर पारी संभाली। कात्यानी पाठक 12 और इक्षिता वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। नवाबी क्वींस की ओर से अन्वेषा चटर्जी, शशि बालन और इंशा सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
निधी की घातक गेंदबाजी से सेज फाल्कंस भी फाइनल में
सेज फाल्कंस ने स्टार गेंदबाज निधी सिंह की शानदार गेंदबाजी (4/11) और आरजू सिंह की जुझारू पारी के दम पर आरईपीएल चैलेंजर्स को 13 रन से हराकर लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई। अब खिताब के लिए सोमवार को उसका मुकाबला लखनऊ शेरनीज से होगा। सेज फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 104 रन बनाए। उसके दो विकेट महज दो रन पर गिर गए थे। इसके बाद आरजू सिंह (42) और कप्तान सोनाली सिंह (32) ने पारी संभाली। अर्चना देवी ने 11 रन जोड़े। आरईपीएल की प्रियांशी यादव ने तीन और पायल चौरसिया ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरईपीएल चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में बल्लेबाजी बिखर गई। संपदा ने सर्वाधिक 23, विदुषी ने 16 और प्रियांशी ने आठ रन बनाए। टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 91 रन ही बना सकी।