फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water transportation to be start in Uttar Pradesh.

'शुरू होगा जल परिवहन, बनेंगे रिवर पोर्ट’

Thu, 22 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 22 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Water transportation to be start in Uttar Pradesh.

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यहां कहा कि देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी जल परिवहन शुरू किया जाएगा। इसके लिए रिवर पोर्ट बनेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने 1,134 करोड़ की लागत वाले 146 किलोमीटर लंबे बाराबंकी-जरवल-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत बहुत खस्ता है। जातिवादी व सांप्रदायिकता की राजनीति ने इस प्रदेश को बरबाद कर दिया है।
विज्ञापन


बाराबंकी के शहर के नवीन मंडी स्थल पर आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देश में अब जो भी राजमार्ग बनेंगे वह सभी सीमेंट कंक्रीट के होंगे। यह कम से कम 100 साल तक बिना मरम्मत के ही चलते रहेंगे। देश में सड़कें अच्छी होंगी तभी विकास संभव हो सकता है। सड़कें बनने से गांव, गरीब हर व्यक्ति का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि आज चाइना में 43 प्रतिशत यातायात पानी पर होता है और हमारे देश में सिर्फ तीन प्रतिशत। अब पूरे देश की नदियों व खासकर यूपी में भी जल यातायात की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए नदियों में 101 रिवर पोर्ट भी बनाए जाएंगे। नदियों में बसें भी चलाई जाएंगी।

यूपी के लिए दोहराया मोदी का सपना

Water transportation to be start in Uttar Pradesh.

गडकरी ने कहा कि यूपी तो धनवान है पर यहां की जनता गरीब है। क्योंकि हमेशा जातिवाद व सांप्रदायिकता की राजनीति होने के कारण उत्तर प्रदेश विकास के मामले में काफी पीछे पहुंच गया है।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हिंदुस्तान पूरे विश्व में पहले नंबर पर हो और यह तभी पूरा हो सकता है, जब देश में विकास की गंगा बहे। केंद्रीय मंत्री ने 1134 करोड़ रुपये की लागत से 146 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 सी जो कि बाराबंकी से रुपईडीहा (इंडो नेपाल बार्डर) पहुंचेगा, का शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे नेपाल के साथ भी भारत के व्यापारिक संबंध को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत, कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, बहराइच सांसद सावित्रीबाई फुले, डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल, विधायक रामचंदर यादव, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित व एनएचआई के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर गडकरी का डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed