{"_id":"5da235b18ebc3e017a211e2d","slug":"water-supply-will-inturpt-lucknow-news-lko486538878","type":"story","status":"publish","title_hn":"२० दिन रहेगा पानी संकट, कठौता झील को नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
२० दिन रहेगा पानी संकट, कठौता झील को नहीं मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर और गोमतीनगर की करीब पांच लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने वाली तीसरे जलकल की कठौता झील को दिवाली से 20 दिन तक पानी नहीं मिलेगा। 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक झील को शारदा सहायक नहर से पानी मिलना बंद रहेगा। इसे देखते हुए जलकल विभाग ने इंदिरानगर और गोमतीनगर में बंद चल रहे नलकूपों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
गोमतीनगर स्थित तीसरा जलकल पूरी तरह शारदा सहायक नहर पर निर्भर है। इसके पानी को जलकल की कठौता और भरवारा झील में लाया जाता है। इस बीच सफाई व मरम्मत के लिए नहर को बंद रखा जाएगा। इस दौरान झीलों से करीब एक महीने तक काम चलाया जा सकता है, वह भी तब जब आपूर्ति में कटौती की जाए। सामान्य तौर पर जब नहर चालू होती है तो तीसरे जलकल से इंदिरानगर और गोमतीनगर में सुबह, शाम मिलाकर 14 से 16 घंटे पानी की आपूर्ति होती है। जब नहर बंद होती है तो पहले सप्ताह में सुबह-शाम की आपूर्ति में दो से तीन घंटे की कटौती शुरू कर दी जाती है।
---------------
ट्यूबवेल चलाकर कम किया जाएगा संकट
जलकल महाप्रबंधक एसके वर्मा का कहना है सिंचाई विभाग नेनहर बंद करने की सूचना दी है। इसमें पानी लखीमपुर से आता है। ऐसे में जब नहर बंद की जाती है तो दो दिन तक पानी कठौता झील को मिलता रहता है। इसी तरह जब पानी छोड़ा जाता है तब दो से तीन दिन पानी को कठौता झील तक पहुंचने में लग जाता है।
विज्ञापन
-------------------
फैक्ट फाइल
तीसरे जलकल की क्षमता -80 एमएलडी
कठौता झील का क्षेत्रफल- 80 एकड़
क्षमता- 855 मिलियन लीटर
झील की गहराई -चार मीटर
गोमतीनगर में पानी की टंकियां- 18
इंदिरानगर में पानी की टंकियां- 15
रिजर्व वायर इंदिरानगर -5
रिजर्व वायर गोमतीनगर-5
×××××××××××××
टयूबवेल
इंदिरानगर में -68
गोमतीनगर में -70
---
संकट से निपटने की तैयारी
नहर बंद रहने के दौरान इंदिरानगर और गोमतीनगर में पेयजल की किल्लत न हो, इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जो ट्यूबवेल लगे हैं, उनकी जांच करने के निर्देश सभी जोनल अभियंताओं को दिए गए हैं, ताकि नहर बंदी के दौरान पानी की किल्लत को कम किया जा सके।
एसके वर्मा, महाप्रबंधक जलकल