फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water seeped into the AC bogie of Gorakhdham, and luggage got wet.

Lucknow News: गोरखधाम की एसी बोगी में टपका पानी, सामान भीगा

Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Water seeped into the AC bogie of Gorakhdham, and luggage got wet.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस की एसी बोगी से पानी टपकने के कारण यात्रियों का सफर मुहाल हो गया। उनका सामान भीग गया। वहीं, पुष्पक एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी में अराजकतत्वों से यात्री परेशान हो गए। मामलों की शिकायत डीआरएम से की गई है, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) की थर्ड एसी बोगी के यात्रियों ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि बोगी की एसी से पानी टपक रहा है। यह पानी कोच में भर गया, जिससे यात्रियों का भीग गया। दूसरी ओर, अंजनी कुमार मिश्र ने शिकायत की कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट काउंटर पर टिकटों की बिक्री कैशलेस कर देने से यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। वहीं मुंबई से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 12534 पुष्पक एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी के 7सी केबिन के यात्री सुमित द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई कि बोगी में कुछ अराजकतत्व घूम रहे थे, जिससे वे परिजनों की सुरक्षा को लेकर घबरा गए। आंनदविहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) के यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि सेकंड एसी कोच में दरवाजे पर बोरे रख दिए गए, जिससे यात्रियों को उतरना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed