{"_id":"da7259335c3d993d41f7a18da6cb5b2a","slug":"water-problem-will-in-indira-gomti-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरानगर और गोमती नगर में फिर पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरानगर और गोमती नगर में फिर पानी संकट
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
थर्ड वाटर वर्क्स को कच्चा पानी देनी वाली कठौता झील में पानी की कमी हो गई है। अब झील में दस दिन का ही पानी शेष है। शारदा नहर से इस समय झील में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की ओर से बिना सूचना के करीब दस दिन पहले पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी और कब शुरू होगी इसकी जानकारी भी नहीं दी गई।
गोमती नगर स्थित थर्ड वाटर वर्क्स से गोमती नगर व इंदिरा नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। थर्ड वाटर वर्क्स पूरी तरह से नदी पर निर्भर है और शारदा सहायक नहर से तीसरे जलकल को पानी मिलता है।
विज्ञापन
इसके लिए कठौता झील में नहर से पानी लाया जाता है और फिर वहां से जलकल को मिलता है। नहर साल में दो बार सफाई को लेकर एक-एक महीने के लिए बंद की जाती है।
इस दौरान कठौता झील में जमा किए जाने वाले पानी से ही काम चलाया जाता है। नहर से पानी मिलने के कारण इंदिरा नगर डी ब्लाक में इसका असर दिखने लगा है।
यहां पर दो दिन से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलकल के अधिशासी अभियंता महाराजदीन चौधरी का कहना है कि सिंचाई विभाग का कहना है कि इस समय किसानों की पानी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए आपूर्ति बंद की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द पानी छोड़ने को लेकर मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया है। सिंचाई खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता से बात हो रही है। बताया कि नहर से पानी न मिलने पर नलकूप से आपूर्ति की जाएगी।