फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water problem will be end in Bundelkhand work progressed on har ghar nal har khet pani scheme

दशकों से पानी की किल्लत झेल रहा बुंदेलखंड अब नहीं रहेगा प्यासा, पाइपलाइन बनेगी लाइफलाइन

Thu, 02 Jul 2020 11:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jul 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Water problem will be end in Bundelkhand work progressed on har ghar nal har khet pani scheme
- फोटो : बीबीसी

दशकों से पानी की किल्लत झेल रहा बुंदेलखंड अब प्यासा नहीं रहेगा। जल्द ही हर घर तक पेयजल की आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के जल-जीवन मिशन के पहले चरण में मंगलवार को 2,185 करोड़ रुपये की लागत से बुंदेलखंड में 12 ग्रामीण पाइपलाइन परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब इस परियोजना का शिलान्यास किया था तो पाइपलाइन को बुंदेलखंड की ‘लाइफलाइन’ बताया था।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार दो साल के तय समय में इन योजनाओं को पूरा करने को संकल्पबद्ध है। पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ हवाई घोषणाएं की। वास्तविक हालात को देखे-समझे बिना कागजी योजनाएं बनाई गईं। इसलिए बुंदेलखंड में पानी नहीं पहुंचा। योगी सरकार ने बांधों और जलस्तर का आकलन करके योजना का ढांचा तैयार किया है। किसी भी पेयजल योजना के लिए लगभग 19 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी की जरूरत होती है। इन बांधों में इससे ज्यादा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। घरों को मिलने वाला पानी भी विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाला होगा, क्योंकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से शुद्धीकरण के बाद ही जल की आपूर्ति की जाएगी। 10 साल परियोजनाओं का मेंटेनेंस कार्यदायी संस्थाओं को सौंपा गया है।
विज्ञापन


सूखा, गरीबी व पलायन से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कभी सूखे के लिए अभिशप्त माना जाने वाला बुंदेलखंड क्षेत्र देश में ‘जल जीवन मिशन’ का पहला केंद्र बिंदु बन रहा है। आने वाले समय में देश के आर्थिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ऐतिहासिक महत्व के बावजूद उपेक्षा का दंश झेलने वाले बुंदेलखंड में अब सूखा, गरीबी और पलायन की समस्या नहीं रहेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में अब जल-योग

7 जिलों में परियोजना... झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट
479 पाइपलाइन परियोजना का कार्य शुरू
3622 गांवों में घरों ही होगी पेयजल आपूर्ति
67 लाख अबादी को मिलेगी राहत
10,132 करोड़ रुपये कुल खर्च का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed