फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water leakage in jp museum will be investigated

दूसरी बारिश में ही टपकने लगा 45 करोड़ का जेपी म्यूजियम, राइट्स करेगी जांच

Sat, 04 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
water leakage in jp museum will be investigated
जेपी म्यूजियम में पानी का रिसाव - फोटो : amarujala
जेपीएनआईसी का म्यूजियम बनाने में 45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और यह दूसरी ही बारिश में टपकने लगा। एलडीए वीसी पीएन सिंह ने इसकी जांच राइट्स से कराने को कहा है। समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायन की जिंदगी और चिंतन को प्रदर्शित करने के लिए बने इस म्यूजियम को सपा सरकार में बनाया गया था।
विज्ञापन


वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि म्यूजियम में पानी टपकने और मुख्य बीम तक पानी आना गंभीर मामला हैै। इसकी जांच एलडीए विशेषज्ञ संस्था राइट्स से कराने जा रहा है। 
विज्ञापन

प्रोजेक्ट प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि 72 घंटे से अधिक समय से जारी बारिश में काफी नुकसान म्यूजियम की इमारत में दिख रहा है।

बेसमेंट में मुख्य बीम पर जहां पानी का रिसाव हुआ है। वहीं इमारत की छतों और बीम पर दूसरी जगह भी पानी टपक रहा है। लिफ्ट एरिया में भी दीवारों पर पानी का रिसाव हो रहा है। किसी अनहोनी के नहीं होने देने के लिए लिफ्ट को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी, एसी तक नहीं चल रहे

water leakage in jp museum will be investigated
जेपी म्यूजियम में पानी - फोटो : amarujala
टपक रहे पानी को इकट्ठा करने के लिए म्यूजियम में बाल्टियां तक लगानी पड़ गई हैं। लिफ्ट नहीं चलने की वजह से लोगों के लिए प्रथम तल और इससे ऊपर का म्यूजियम का हिस्सा दर्शकों के लिए भी बंद कर दिया गया है।

म्यूजियम का निर्माण शालीमार कंपनी ने कराया है। वहीं इसका डिजाइन और म्यूजियम में प्रदर्शनी बनाने का काम आर्कओम आर्किटेक्ट ने तैयार किया। म्यूजियम को 2016 के अंत में शुरू किया गया था।

म्यूजियम में लगी प्रदर्शनी बंद है। थाली बजाओ आंदोलन से लेकर समाजवाद की सोच को दिखाने वाली डायनामिक बॉल्स तक थम चुकी हैं। मौजूद स्टाफ ने बताया कि  बेसमेंट में पानी भर रहा है। ड्रेनेज सिस्टम ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed