फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water Harvesting: Drop by drop of water will save more than two lakh government and semi-government buildings in UP

जल संचयन : पानी की बूंद-बूंद सहेजेंगे यूपी में दो लाख से अधिक शासकीय और अर्धशासकीय भवन 

Fri, 25 Jun 2021 01:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Jun 2021 01:12 PM IST
सार

छह प्रमुख शहरों में शासकीय और अर्धशासकीय भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना की जा रही है। 

विज्ञापन
Water Harvesting: Drop by drop of water will save more than two lakh government and semi-government buildings in UP
एकत्रित किया गया बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बूंद-बूंद सहेजने का बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत छह प्रमुख शहरों में शासकीय और अर्धशासकीय भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना की जा रही है। वर्षा जल के संचयन से प्रदेश के जनमानस को भविष्य में जल संकट से बचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने लघु सिंचाई विभाग के जल जीवन मिशन को सौंपी है।

विज्ञापन


योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जल संचयन की योजना को लगातार बढ़ावा देने के प्रयास किये जा रहे हैं। मेरठ, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और झांसी में 219376 शासकीय और अर्धशासकीय भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना की जानी है। इनमें से 207876 भवनों में जल संचयन के लिये हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का काम प्रगति पर है। योजना के तहत इन सभी 06 शहरों में अब तक 11500 भवनों में हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा दिये हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जल संचयन अभियान में जन सहभागिता ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। लोगों ने जल बचाने के लिये घरों में हार्वेस्टिंग सिस्टमों की स्थापना करी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विविध कार्य किए जा रहे हैं। इसमें गांव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग  प्रणाली की स्थापना और लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब, रिचार्ज पिट आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में महानगरों में सभी शासकीय, अर्धशासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना का अभियान तेज गति से शुरू किया गया है। वर्षा जल को बचाने के लिये बनाई गई कार्ययोजना की प्रगति पर नजर रखने के लिये जनपद स्तर पर अधिशासी अभियंताओं को नोडल अधिकारी नामित किया गया। जिलाधिकारियों को भी तेजी से काम को पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed