फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water crisis in Udayganj for four days, 250 families troubled

Lucknow News: उदयगंज में चार दिन से पानी का संकट, 250 परिवार परेशान

Mon, 07 Jul 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Udayganj for four days, 250 families troubled
लखनऊ। पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण उदयगंज क्षेत्र में चार दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। इससे डायमंड डेरी कॉलोनी, अलंकार सिनेमा रोड, मुरलीनगर आदि इलाकों के करीब ढाई सौ परिवार परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन

डायमंड डेरी कॉलोनी कल्याण समिति व उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद के अध्यक्ष श्याम कुमार ने जल संकट के निवारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरोजिनी नायडू मार्ग पर पानी की पाइपलाइन में चार दिन पहले लीकेज हो गई थी। जल संस्थान के अवर अभियंता ने मौके पर निरीक्षण कर लीकेज तो ठीक करा दिया, मगर जलापूर्ति नहीं हो सकी। दोबारा फिर लीकेज शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके चलते डायमंड डेरी कॉलोनी, उदयगंज सहित आसपास इलाके के लोग परेशान हो रहे हैं। पानी आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नया नलकूप स्वीकृत हुआ है, उसके लग जाने से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसे लेकर अफसर अभी लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं, जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि लीकेज दुरुस्त की गई थी, मगर यह दोबारा हो गई है। इसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed