{"_id":"720b496f4d8fa358ddd812797ccca185","slug":"water-crisis-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट के लिए रहें अगले तीन दिन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट के लिए रहें अगले तीन दिन तैयार
प्रवेंद्र/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग जलकल से गऊघाट तक बिछाई गई नई राइजिंग मेन लाइन को कनेक्ट करने का काम नौ दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
इसकी वजह से ऐशबाग जलकल से जुड़े इलाकों में तीन दिन पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
इसे लेकर जलकल विभाग की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राइजिंग मेन लाइन को कनेक्ट करने का काम 9 दिसंबर को दिन में 11 बजे से शुरू किया जाएगा और 11 दिसंबर को 11 बजे तक चलेगा।
इस बीच ऐशबाग जलकल से जुड़े सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इसे देखते हुए लोगों से पर्याप्त पेयजल जमा करने की अपील की गई है।