फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water Coolers to be Installed at 11 Locations; Community Kitchen to Run for Two Months.

Lucknow News: 11 जगह लगेंगे वाटर कूलर, दो माह चलेगा भंडारा

Sun, 03 May 2026 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water Coolers to be Installed at 11 Locations; Community Kitchen to Run for Two Months.
वाॅटर कूलर। 
लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच श्री श्याम परिवार शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर आरओ युक्त वॉटर कूलर लगवाएगा और श्री खाटू श्याम मंदिर में दो महीने तक प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्था के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि मई-जून की प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए यह पहल की गई है। ये वाटर कूलर डालीगंज बाजार, आईटी चौराहा, छाछी कुआं, लाल कुआं, चौक, न्यू हैदराबाद, दो सरस्वती शिशु मंदिर, निशातगंज और महानगर सहित 11 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। रूपेश अग्रवाल ने बताया कि ये वाटर कूलर 24 घंटे आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रवक्ता अनुराग साहू व संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि बड़े मंगल के पहले मंगलवार से दो महीने तक भंडारे का आयोजन होगा। प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक सात्विक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, चावल, दाल, हलवा और शीतल पेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed