'मदरसों को बंद न किया गया तो आधे से ज्यादा मुसलमान आईएसआईएस समर्थक होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश भर के सभी मदरसों को बंद करवाने की अपील की है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि अगर देश के प्राथमिक मदरसों को बंद न किया गया तो 15 साल बाद देश का आधे से ज्यादा मुसलमान आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थक हो जाएगा।
रिजवी ने कहा कि आईएसआईएस दुनिया भर में मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी पकड़ बना रहा है। इस्लामिक तालीम लेने वाले बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचाकर इस्लामिक तालीम के नाम पर उन्हें दूसरे धर्मों से काटा जा रहा है और सामान्य शिक्षा के दूर किया जा रहा है। बच्चों में कट्टरपंथी सोच पैदा की जा रही है जो कि हमारे बच्चों के लिए घातक होने के साथ ही देश के लिए बड़ा खतरा है।
UP Shia Waqf Board Chairman Waseem Rizvi writes to Prime Minister Narendra Modi asking him to shut madrasas across the country as ISIS ideology is being promoted there to influence the students. (pic 1- File pic of Wasim Rizvi) pic.twitter.com/uAyL1cVGxJ
— ANI UP (@ANINewsUP) January 22, 2019
इसलिए इन बातों को ध्यान में रखते हुए देश के सभी बच्चों को 10वीं तक सामान्य शिक्षा दी जाए और देश में चल रहे सभी मदरसों को बंद किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.