फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waseem Rizvi says give us five acre land we will make a hospital on the name of Lord Rama.

अगर सुन्नी वक्फ बोर्ड जमीन नहीं लेता तो हमें दे, हम वहां श्रीराम के नाम का अस्पताल बनवाएंगे: रिजवी

Mon, 25 Nov 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Waseem Rizvi says give us five acre land we will make a hospital on the name of Lord Rama.
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को बयान दिया कि अयोध्या प्रकरण में अगर सुन्नी वक्फ बोर्ड पांच एकड़ की जमीन नहीं लेना चाहता तो शिया वक्फ बोर्ड को दे दे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड उस 5 एकड़ जमीन पर श्री राम के नाम से एक अस्पताल बनवायेगा। श्रीराम का आदर और सम्मान पूरी दुनिया में है। वो (श्री राम) 9 हजार साल पहले इस दुनिया में आए थे और उनके बाद ही जीसस क्राइस्ट या मोहम्मद साहब इस दुनिया मे आये। भगवान श्रीराम जीसस क्राइस्ट और मोहम्मद साहब के ही पूर्वज हैं।
विज्ञापन


रिजवी ने कहा कि जिस तरह सऊदी अरब के रहने वाले इस बात पर गर्व करते हैं कि मोहम्मद साहब सऊदी अरब में पैदा हुए थे। वैसे ही हिंदुस्तानियों को भी फख्र करना चाहिए कि जहां पर हम रहते हैं वही भगवान श्री राम पैदा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर कोई झगड़ा फसाद नही है सिर्फ कुछ कट्टरपंथी हैं जिनकी वजह से हिंदुस्तान में आपसी मनमुटाव पैदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed