{"_id":"5e049a1d8ebc3e87917055da","slug":"waseem-rizvi-said-nrc-is-not-a-threat-for-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत के मुसलमान सच्चे हिंदुस्तानी, एनआरसी से उन्हें कोई खतरा नहीं, यह घुसपैठियों के खिलाफ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भारत के मुसलमान सच्चे हिंदुस्तानी, एनआरसी से उन्हें कोई खतरा नहीं, यह घुसपैठियों के खिलाफ'
Thu, 26 Dec 2019 06:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Dec 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का कहना है कि एनआरसी से भारत के मुसलमानों को कोई खतरा नहीं। यह घुसपैठियों के खिलाफ है।
विज्ञापन
पीटीआई को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि एनआरसी पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। घुसपैठिए समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक है। कांग्रेस ने उनका वोटर कार्ड बनाया है। अगर एनआरसी लागू हुई तो घुसपैठिए पकड़े जाएंगे। इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
रिजवी ने कहा कि मुस्लिम देशों में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हुआ है इसलिए वह भारत आ रहे हैं जबकि मुसलमान या तो निजी हितों के लिए आते हैं या फिर देश को नुकसान पहुंचाने के लिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान सच्चे हिंदुस्तानी हैं बाकी घुसपैठिए हैं, एनआरसी देशहित में है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रही हिंसा को उन्होंने एक षडयंत्र करार दिया।