{"_id":"5e2abb0b8ebc3e4adf77c60a","slug":"waseem-rizvi-gives-statement-on-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी बंधुओं के बाप दादाओं ने अपनी लैला के लिए बनवाया था ताजमहल: वसीम रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी बंधुओं के बाप दादाओं ने अपनी लैला के लिए बनवाया था ताजमहल: वसीम रिजवी
Fri, 24 Jan 2020 03:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ओवैसी बंधुओं के बाप-दादाओं ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया था।
विज्ञापन
रिजवी ने ओवैसी बंधुओं को मुगलों की औलाद बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने हिंदुस्तान पर 800 साल तक राज किया। मुगल बादशाह नहीं लुटेरे थे। जिन्होंने हिंदुस्तानियों को बंधक बनाकर उनके साथ जुल्म और ज्यादती की।
विज्ञापन
इन मुगलों ने हिंदुस्तान को चारमीनार और लालकिला बना कर दिया। मंदिरों को तोड़कर जामा मस्जिदें बनवाईं और अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया है। इन लोगों ने आखिर हिंदुस्तान के लिए क्या बनवाया है?
विज्ञापन
रिजवी ने कहा कि हिंदुस्ताान का इतिहास 800 साल पुराना नहीं है। राम का देश है। इस मुल्क का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। ये राम की धरती है। आज अयोध्या, काशी और मथुरा में मस्जिदें दिखाई देती हैं। मुसलमानों को आने जाने में कहीं कोई रोक नहीं है। ये हिंदुओं की उदारवादी विचारधारा है लेकिन क्या कोई हिंदू मक्का जा सकता है? मक्का में मंदिर बनाया जा सकता है। ये मुस्लिम कट्टरपंथियों का असली चेहरा है जिसके कारण पूरी दुनिया कट्टरपंथी विचारधारा से दहशत में है।