{"_id":"5d8a15fe8ebc3e01767f4fda","slug":"waseem-rizvi-gives-statement-on-notice-issued-for-his-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म को लेकर भेजे गए नोटिस पर भड़के रिजवी, बोले- कट्टरपंथियों को दी जा रही नाजायज छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म को लेकर भेजे गए नोटिस पर भड़के रिजवी, बोले- कट्टरपंथियों को दी जा रही नाजायज छूट
Wed, 25 Sep 2019 12:31 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अपनी फिल्म आयशा पर जारी किए गए नोटिस को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बयान दिया कि दिल्ली सरकार कट्टरपंथी मुसलमानों को नाजायज छूट दे रही है। यह पूरी तरह से अवैध है और वह अपनी फिल्म तय समय पर ही रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने फिल्म आयशा को अल्संख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताया और रिजवी को नोटिस जारी कर दो अक्टूबर तक जवाब मांगा है। साथ ही आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को पत्र लिखकर इस फिल्म के लिए प्रमाण पत्र न जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम का कहना है कि यह फिल्म अल्पसंख्यक समाज की भावनाओं को आहत करती है। जिससे देश भर में इसका विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
नोटिस को रिजवी ने अवैध बताते हुए तय समय पर ही फिल्म को रिलीज करने की बात कही है।