फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wall paintings will fascinate you, milky light will cast a different shade

Lucknow News: वाल पेंटिंग्स मोहेंगी मन, दूधिया रोशनी से बिखरेगी अलग छटा

Wed, 18 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wall paintings will fascinate you, milky light will cast a different shade
रायबरेली। वैसे तो महाकुंभ प्रयागराज में है, लेकिन इसका अहसास रायबरेली शहर में भी होगा। महाकुंभ को लेकर चल रही तैयारियां कुछ ऐसा ही बयां कर रही हैं। शहर में बनाई जा रही वाल पेंटिंग रायबरेली से प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं का न सिर्फ मन मोहेंगी, बल्कि सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग होंगी, जो एक अलग छठा बिखरेंगी।
विज्ञापन


रायबरेली से संगम की दूरी करीब 119 किमी है। नए साल में शुरू होने वाले महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रायबरेली के अलावा सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ के श्रद्धालु रायबरेली से होकर प्रयागराज आते-जाते हैं। प्रयागराज से पहले रायबरेली शहर में महाकुंभ जैसा उत्साह और नजारा दिखे, इसको लेकर नगर पालिका की तरफ से तैयारियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर क्षेत्र में त्रिपुला चौराहा से मुंशीगंज कस्बे तक दीवारों पर वाल पेंटिंग कराईं जा रही हैं। इन वाल पेंटिंग की डिजाइन बेहद आकर्षक है। साथ ही वाल पेंटिंग में अपनी रायबरेली रमणीय रायबरेली लिखा जा रहा है। होर्डिंगें भी लगाई जा रही हैं। त्रिपुला चौराहा से मुंशीगंज तक करीब पांच किमी दूदी तक प्रतिदिन हाईवे की साफ-सफाई होगी। इसके लिए 15 सफाई कर्मियों की टीम गठित की गई है, जो सिर्फ हाईवे पर साफ-सफाई का कार्य करेगी। हाईवे पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि संगम आने-जाने वाले श्रद्वालुओं को दिन जैसा नजारा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव
हाईवे और शहर की अन्य सड़कों पर पानी का छिड़काव का कार्य शुरू कराया गया है। पानी का छिड़काव का कार्य एंटी स्मॉग गन से कराया जा रहा है। साथ ही साथ सड़कों पर जमी धूल के कणों की सफाई के लिए सफाई कर्मियों के अलावा रोड स्वीपिंग मशीन से भी सफाई कराई जा रही है। यह कार्य प्रतिदिन कराया जाएगा।

साफ कराए जा रहे शौचालाय
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर में सिविल लाइंस और मामा चौराहा के पास सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए हैं। पालिका की तरफ से इन शौचालयों की साफ-सफाई शुरू करा दी गई है, ताकि इसका प्रयोग श्रद्धालु कर सकें। इन शौचालयों की सफाई का कार्य प्रतिदिन कराने के लिए कहा गया है। इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

महाकुंभ पर रायबरेली से होकर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का संगम आना जाना होगा। इसी देखते हुए रायबरेली शहर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, ताकि किसी को कोई असुविधा न होने पाए। महाकुंभ शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

शत्रोह्न सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष

महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। इसी दिशा में रायबरेली शहर को भी सजाया संवारा जा रहा है। शहर की दीवारों पर वाल पेंटिंग कराने के साथ जगह-जगह होर्डिंग लगाई जा रही हैं। हाईवे की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को संगम पहुंचने से पहले ही एक अलग नजारा देखने को मिले।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed