फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wall collapsed in Lucknow, student dies after being crushed

UP: छात्रवृत्ति फॉर्म भरकर लौट रही छात्रा की ऐसे आई मौत, पहले पिता और अब बेटी की सांसें थमने से परिवार बेहाल

Tue, 08 Nov 2022 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, छात्रा पलक शर्मा पंडित दीन दयाल कॉलेज में पढ़ती थी। सोमवार शाम को कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भर कर लौट रही थी। तभी पास में स्थित जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। इस दौरान दीवार के पास से गुजर रही पलक मलबे के नीचे दब गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Wall collapsed in Lucknow, student dies after being crushed
मृतक का फाइल फोटो, गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ की पारा के सोना विहार कॉलोनी में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा पलक शर्मा की मौत हो गई। दोपहर को छात्रा कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भरकर घर लौट रही थी। इस दौरान 16 फीट ऊंची व 60 फीट लंबी जर्जर दीवार भरभराकर उसके ऊपर ढह गई। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, छात्रा पलक शर्मा पंडित दीन दयाल कॉलेज में पढ़ती थी। सोमवार शाम को कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भर कर लौट रही थी। तभी पास में स्थित जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। इस दौरान दीवार के पास से गुजर रही पलक मलबे के नीचे दब गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर छात्रा को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। दुर्घटना की सूचना पर उसकी मां सीता देवी बेहोश हो गईं और तबीयत बिगड़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता विवेक शर्मा का देहावसान हो चुका है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। छात्रा करीब 10 साल से अजय अवस्थी के यहां किराए के मकान में बाबा, दादी, मां और दो बहनों के साथ रह रही थी। एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, दीवार काफी पुरानी थी। मामले की जांच की जा रही है। 

हादसे से इलाके में पसरा सन्नाटा

हादसे में छात्रा की मौत से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था। बच्ची का व्यवहार बहुत ही मिलनसार था और बड़ों को सम्मान देती थी। स्थानीय निवासी राम औतार वर्मा के मुताबिक, दीवार के पास बच्चे खेलते थे। शुक्र है कि बच्चे नहीं खेल रहे थे। भगौती प्रसाद तिवारी ने बताया कि दीवार जर्जर हो चुकी थी। 

हादसे के कुछ देर बाद मालिक विवेक मल्होत्रा ने जेसीबी भेजकर खुदाई शुरू करवा दिया। इसके बाद दीवार बनवाने का काम शुरू हो गया। लोगों ने विरोध शुरू किया तो सभी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed