फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting time for echo test in Lohia Institute is zero

Lucknow News: लोहिया संस्थान में ईको जांच की वेटिंग शून्य

Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Waiting time for echo test in Lohia Institute is zero
लखनऊ। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में इलाज से कहीं ज्यादा जांच कराना मुश्किल है। अल्ट्रासाउंड जांच तक में 20 से 30 दिन की वेटिंग चल रही है। ऐसे में लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने अपने प्रयासों से ईको जांच की वेटिंग शून्य करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन




विभाग के प्रमुख डॉ. भुवन तिवारी ने बताया कि पिछले साल जुलाई तक ईको जांच की वेटिंग एक महीना रहती थी। कई बार मरीज दुखड़ा रोते थे कि ओपीडी के बाद सिर्फ ईको जांच के लिए दोबारा आना पड़ता था। इसे देखते हुए उन्होंने विभाग में बैठक करके जांच की वेटिंग शून्य करने के लिए सभी सहकर्मियों से बात की। उन्होंने इस पर हामी भरी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने रोजाना होने वाली जांचों की संख्या बढ़ा दी। शुरुआत में रात आठ बजे तक जांच करनी पड़ी। इसका फायदा यह हुआ कि एक महीने की वेटिंग कम होकर 20, 15 और 10 दिन के बाद आखिर में शून्य हो गई। इस समय केवल उन्हीं मरीजों की जांच अगले दिन होती है, जो खुद ऐसा चाहते हैं। निजी डायग्नोस्टिक केंद्र पर ईको जांच की फीस 1500 से 2000 रुपये है। लोहिया संस्थान में यह जांच सिर्फ 500 रुपये में हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केजीएमयू में कई जांच की वेटिंग एक महीना



केजीएमयू में ईको के साथ कैंसर की कई जांचों की वेटिंग एक महीना है। बहरापन जांचने वाली बेरा जांच की वेटिंग तो तीन साल तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed