फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting in trains reach at 179, suffer may be tough

रक्षाबंधन के बाद ट्रेन से लौटना आसान नहीं, 179 पहुंची वेटिंग

Sat, 21 Aug 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Waiting in trains reach at 179, suffer may be tough
ट्रेनों में वेंटिंग बढ़ने से बढ़ीं यात्रियों की मुशि्कलें। - फोटो : ??? ?????
रक्षाबंधन के बाद ट्रेन से लखनऊ लौटने में लोगों को सीटों की मारामारी से जूझना पड़ेगा। दिल्ली, मुंबई के अलावा पूर्वांचल की ट्रेनों में कंफर्म सीटें न मिलने पर सफर तत्काल के भरोसे हो सकता है। ट्रेनों में वेटिंग 179 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, पटना आदि शहरों से लखनऊवासी घर तो पहुंच गए हैं, पर पर्व के बाद इन्हें लौटने में दिक्कतें होंगी।
ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने से सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली के लिए सोमवार को एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में वेटिंग 35 है। सेकेंड एसी में आरएसी चल रही है।
विज्ञापन

ऐसे ही महामना एक्सप्रेस की स्लीपर में 18 वेटिंग हो गई है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 83 तथा थर्ड एसी में वेटिंग सात पहुंच गई है। हालांकि, शताब्दी में सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए सोमवार को गोरखपुर पनवेल की स्लीपर में वेटिंग 166, मंगलवार को 179 तथा थर्ड एसी में इन दिनों पर 46 व 42 वेटिंग है।
पुष्पक की स्लीपर में वेटिंग 133, 81 तथा थर्ड एसी में 27 व 29 है। गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में 121 व 128 तथा थर्ड एसी में 35 व 25 वेटिंग है।
पटना जाने वाली देहरादून-हावड़ा स्पेशल की स्लीपर में शनिवार को 32, सोमवार को 27 और मंगलवार को 21 वेटिंग है। थर्ड एसी में शनिवार को 13 वेटिंग है।
नांगलडैम कोलकाता सुपरफास्ट की स्लीपर में शनिवार को 47 तथा थर्ड एसी में 27 वेटिंग चल रही है। श्रमजीवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 72 व थर्ड एसी में 28 वेटिंग है।
अमृतसर हावड़ा मेल की स्लीपर व थर्ड एसी में सीटें नहीं हैं। ऐसा ही हाल कोटा पटना एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed