फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vyapar Mandal President Satpal Singh Meet passed away business community paid tribute

Lucknow: व्यापारी मंडल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत का निधन, व्यापारी समाज ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 16 Apr 2025 05:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

व्यापार मंडल ने लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नाका व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत को यादकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन
Vyapar Mandal President Satpal Singh Meet passed away business community paid tribute
व्यापारी मंडल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यापारी समाज ने सतपाल सिंह मीत के निधन से व्यापारियों का मददगार खो दिया। व्यापारी समाज की अपूर्णीय क्षति को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है। पूरा समाज इनको कभी भूल नहीं पायेगा। यह बातें लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नाका व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत के आकस्मिक निधन पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने व्यापार मंडल का झंडा चढ़ाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीत का निधन मंगलवार को हुआ था, जिनकी बुधवार को भैसाकुंड बैकुंठधाम में अंत्येंष्टि हुई। लखनऊ व्यापार मण्डल परिवार द्वारा बुधवार को उनके निवास पर पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ऑफिस का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: 20 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में उलटफेर, फिलहाल विक्षोभों का असर कम कर रहा है गर्मी

 
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अनिल बरमानी ने कहा कि मीत 24 घंटे व्यापारी की समस्या का निराकरण करने के लिए तत्पर रहते थे। व्यापारी समाज ने सहयोगी सदा के लिए खो दिया जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।

जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भाई सतपाल सबके साथ खड़े रहने वाले मृदुभाषी इतनी जल्दी हम लोगों के बीच से विदा हो जाएंगे यह विश्वास नहीं हो रहा है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राकेश कुमार छाबड़ा पम्मी, अशोक मोतियानी, श्याम कृष्णानी, पवन मनोचा, देवेन्द्र गुप्ता इन्द्रजीत सिंह, अनुराग मिश्र, सुहैल हैदर अल्वी, राजकुमार बत्रा, मनीष गुप्ता, सुमित गुप्ता विशाल चौरसिया आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed