फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vrindawan yojna in lucknow

वृंदावन योजना में बनेंगे आपके लिए 1200 से अधिक फ्लैट

Wed, 18 Jun 2014 10:05 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jun 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
vrindawan yojna in lucknow

आवास विकास परिषद अपनी वृंदावन योजना में दो और तीन बेडरूम के 1200 से अधिक फ्लैट बनाएगा।

विज्ञापन


इसकी मंजूरी के लिए बुधवार को होने वाली परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विकसित हो रही नई निजी, सहकारी और सार्वजनिक आवासीय योजनाओं में आवास उपलब्ध कराने के लिए नीति तैयार करने का प्रस्ताव भी बोर्ड में पेश होगा।


इसके अलावा अवध विहार योजना की 25 एकड़ जमीन पर अवध शिल्प ग्राम का निर्माण और डीएलएफ व अंसल की टाउनशिप से जुड़े प्रस्ताव भी बोर्ड में पेश किए जाएंगे।

आवास विकास परिषद वृंदावन योजना-4 के सेक्टर-18 में स्ववित्त पोषित योजना के ‘कैलाश इन्क्लेव’ में तीन बेडरूम के 576 फ्लैट बनाए जाएंगे।

इनकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक होगी। इस योजना में दो बेडरूम के 688 फ्लैट बनाए जाएंगे।

इनकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये होगी। बोर्ड की बैठक में परिषद कर्मचारियों और किसानों से जुड़े प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे।

इनमें वृंदावन योजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के बदले प्रभावित किसानों को दी जाने वाली पांच प्रतिशत विकसित जमीन योजना की समय अवधि बढ़ाए जाने और परिषद कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ नई दरों से देने के प्रस्ताव प्रमुख हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed