{"_id":"5aa539654f1c1b71778b4c73","slug":"voting-on-gorakhpur-and-phulpur-loksabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर में 43 प्रतिशत तो फूलपुर में 37.39 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर में 43 प्रतिशत तो फूलपुर में 37.39 फीसदी मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में 43 तो फूलपुर में 37.39 फीसदी मतदान हुआ। वोटो की गणना 14 मार्च को की जाएगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इन चुनाव में सपा के उम्मीदवारों का समर्थन बसपा कर रही है। ऐसे में इन चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की संभावना के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन चुनाव को इतिहास बदलने वाला और निर्णायक बताया है। अगर इन चुनाव में सपा को जीत हासिल होती है तो लोकसभा चुनाव में विपक्ष बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाएगा।
विज्ञापन
वोटिंग के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अद्धैसनिक बलों और पीएसी की 65 कंपनियां तैनात की गई थीं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने फूलपुर सीट से पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोनों सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुआ है।
UP by-polls: 43% voter turnout recorded in #Gorakhpur & 37.39% in #Phulpur, till 5 pm.
— ANI UP (@ANINewsUP) March 11, 2018