पंचायत की खाली सीटों पर 62 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत की रिक्त सीटों के लिए रविवार को वोट डाले गए। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान करीब 62 फीसदी मतदान हुआ।
किसी भी जिले से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। मतगणना 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य की दो व क्षेत्र पंचायत सदस्य की 62 सीटों के अलावा ग्राम प्रधान की 38 व सदस्य ग्राम पंचायत की 6902 पदों के लिए यह उपचुनाव हुआ।
73 जिलों में हुआ पंचायत सदस्य का चुनाव
ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव 73 जिलों में हुआ, जबकि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव केवल इलाहाबाद में ही हुआ।
ग्राम प्रधान का चुनाव 25 जिलों में हुआ। क्षेत्र पंचायत का चुनाव 37 जिलों में हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के दिन सुरक्षा के कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने कहा कि किसी भी स्थान पर कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।