फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting on 54 assembly seats in 9 districts in Uttar Pradesh.

UP Assembly Elections : अंतिम चरण का मतदान आज, 2.06 करोड़ मतदाता तय करेंगे 613 प्रत्याशियों की किस्मत

Mon, 07 Mar 2022 12:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Mar 2022 12:04 AM IST
सार

यूपी के सातवें और अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

विज्ञापन
Voting on 54 assembly seats in 9 districts in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में इस चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला होगा। इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


मतदान के लिए 9 जिलों में कुल 12210 मतदान केंद्रों पर 23614 बूथ बनाए गए हैं। 548 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 81 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जौनपुर और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण यहां डबल बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। जौनपुर में 25 और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील
आखिरी चरण में आधे से अधिक विधानसभा सीटों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसमें मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, जौनपुर सदर, जफराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनियां, सैदपुर, जहूराबाद, सैयदराजा, चकिया, आजमगढ़, फूलपुर पवई, दीदारगंज, मऊ सदर, ज्ञानपुर, अजगरा, शिवपुर, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी और वाराणसी कैंट सीट शामिल है। इस चरण में 3359 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील माना गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस चरण में सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उक्त 9 जिलों में 845 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है। इसके अलावा 53424 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 6662 निरीक्षक व उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। रविवार शाम मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।

प्रमुख नेताओं में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, बाहुबली धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम में लॉक हो जाएगा।

असम की माजुली विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज

असम की माजुली विधानसभा सीट पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर 1.33 लाख मतदाता तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। असम के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सीट के लिए 203 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन पर वेबकास्टिंग के जरिये निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed