फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting in whole UP in pradhan election.

यूपी में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, पहले चरण में बंपर मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voting in whole UP in pradhan election.

सूबे में गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। ग्राम प्रधान के लिए शनिवार को हुए पहले चरण के चुनाव में 73 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


इसने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वर्ष 2010 में 66 फीसदी ही मतदान हुआ था। इस बार सात फीसदी अधिक मतदान हुआ है।

सूबे के 74 जिलों में 221 ब्लॉक के 15646 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव में सुबह से ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ गांव की अपनी सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

दो जिले रहे सबसे आगे

Voting in whole UP in pradhan election.

स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह नौ बजे तक ही यानी शुरुआती दो घंटे में करीब 20 फीसदी मतदान हो गया था। पीलीभीत में सबसे अधिक 82.65 फीसदी मतदान हुआ।

लखीमपुर खीरी में भी 82.40 प्रतिशत मतदान हुआ। चंदौली में भी 82 फीसदी मत पड़े। वहीं सहारनपुर में भी 81 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर 126268 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इससे पहले, वर्ष 2010 के चुनाव में 66 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि उस समय ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों का एक साथ चुनाव हुआ था।

इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव पहले हो चुके हैं। अब ग्राम प्रधान व सदस्यों का चुनाव हो रहा है।

चुनावी हिंसा में दो की मौत, कई घायल

Voting in whole UP in pradhan election.

ग्राम प्रधान चुनाव में कई जगह हिंसक घटनाएं भी घटीं। चुनावी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। विभिन्न जिलों में हुई हिंसक झड़पों में कई लोग घायल हो गए। आगरा में प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एटा में दो उम्मीदवारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें गांव के ही ओमकार (55) की गोली लगने से मृत्यु हो गई। मैनपुरी के सुलतानगंज थाने के तहत आने वाले सुलतानगंज ग्राम चिर्रा में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। यहां पर प्रधान पद के प्रत्याशी देबू उर्फ देवा को गोली लग गई।

घायल देबू को उपचार के लिए जब स्कार्पियो से सैफई ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी गाड़ी पलट गई। इस घटना में चालक अवनीश उर्फ रिंकू व अजीत उर्फ भूरा की मृत्यु हो गई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल के अनुसार, छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्वक ही रहा है। कुछ जगह गड़बड़ियों की सूचना मिली है। जहां भी जरूरी होगा वहां फिर से मतदान कराया जाएगा। आने वाले चरणों में चुनाव और भी अधिक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हम सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed