{"_id":"e8226c2a1fe49e361b125c2a1f044443","slug":"voting-in-lucknow-may-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: लखनऊ में सबसे अधिक मतदान की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EC: लखनऊ में सबसे अधिक मतदान की उम्मीद
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा कि मतदाता बनाने और मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के प्रयासों की वजह से लखनऊ संसदीय क्षेत्र में राज्य भर में सबसे ज्यादा मतदान होने की आशा है।
विज्ञापन
उन्होंने मतदाताओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और हर हाल में मतदान सुनिश्चित करने की अपील भी की है।
उमेश सिन्हा रविवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित ‘विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प’ को सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस विशेष मतदाता कैम्प का आयोजन मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए किया गया है। क्योंकि मीडियाकर्मी अपनी व्यस्तता के कारण कई बार मतदाता बनने के अवसर से वंचित हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ में दो अप्रैल से नामांकन शुरू हो रहा है और आगामी नौ अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि है।
इसलिए अंतिम तिथि के ठीक 10 दिन पूर्व की समय सीमा यानी 30 मार्च तक नए मतदाता बनाये जाने का अवसर था। अब लखनऊ में नए मतदाता नहीं जोड़े जाएंगे।