फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voter verification camp starts from today

जल्दी करें, चूके तो नहीं दे पाएंगे वोट

Tue, 01 Oct 2013 07:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
voter verification camp starts from today

लोकसभा व स्नातक-शिक्षक निर्वाचन सीट चुनाव की वोटर लिस्टों का सत्यापन

विज्ञापन
जिले में पहली बार एक साथ शुरू होगा।

मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ ही पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी। इस दौरान 31 अक्टूबर तक नए मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने अथवा वोटर लिस्ट की गलती को दूर कराने का आखिरी मौका चुनाव से पहले मिलेगा।

वहीं, अवकाश के दिन 6, 20 व 27 अक्टूबर को हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर छूटे वोटरों का सत्यापन कर उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने को प्रेरित करेंगे


पढ़ें- फेसबुक और मोबाइल से खोजे जाएंगे नए वोटर्स


एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त तिथियों पर रविवार के बावजूद चिह्नित प्राथमिक, जूनियर तथा माध्यमिक विद्यालयों पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, विकास भवन, नहर विभाग तथा नगर निगम के भवनों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

बताया कि एक अक्तूबर से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक अपडेट वोटर लिस्टों का प्रकाशन होगा।

31 अक्टूबर तक दावे प्राप्त किए जाएंगे और फिर नवंबर में प्राप्त आपत्तियां निस्तारित कराने के बाद 6 जनवरी 2014 को लोकसभा व स्नातक शिक्षक चुनाव की अपडेट फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा।

यह भी पढ़ें- अब वोटर आईकार्ड के लिए भरें ऑनलाइन फॉर्म

विज्ञापन


बताया कि विधानसभा स्तर पर सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद ड्यूटी का निर्धारण भी तय हो गया है।

कुछ स्थानों पर बीएलओ द्वारा मानदेय भुगतान में होने वाली लेटलतीफी को लेकर जो नाराजगी थी उसे भी बातचीत से सुलझा लिया गया है।


नाम जुड़वाने व गड़बड़ी दूर कराने को भरें फॉर्म

ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 1 जनवरी 2014 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है और उनका नाम लोकसभा मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

उन्हें अभियान के दौरान 30 अक्तूबर तक फार्म-6, भारतीय मूल के विदेशी नागरिक फार्म-6 क तथा जो मतदाता अब जीवित नहीं हैं।

उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए फार्म-7 और मतदाता सूची में गड़बड़ी ठीक कराने को फार्म-8 तथा निवास स्थान में परिवर्तन के लिए फार्म-8 क भर कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा मतदान केंद्रों पर आवेदन करना होगा।

जबकि स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की फोटोयुक्त वोटर लिस्ट के लिए नए मतदाताओं को गुलाबी रंग का फार्म-18 व गड़बड़ी ठीक कराने को फार्म-19 भर कर जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed