{"_id":"5c686247bdec2275c512433f","slug":"voter-list-will-be-tested-on-3561-polling-booths-on-23-and-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामी दूर कराने का मौका : 23 व 24 को 3561 पोलिंग बूथों पर परखी जाएंगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामी दूर कराने का मौका : 23 व 24 को 3561 पोलिंग बूथों पर परखी जाएंगी मतदाता सूची
Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
voter list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनरीक्षण बाद प्रकाशित लोकसभा की मतदाता सूची में नाम, पते व पोलिंग बूथ से जुड़ी खामियों को परखने का मौका मतदाताओं को भी मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए राजधानी के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 1451 मतदान केंद्रों के 3561 पोलिंग बूथों पर 23 व 24 फरवरी को वोटर वैरीफिकेशन एंड इंफॉरमेशन प्रोग्राम (वीवीआईपी दिवस) के आयोजन का निर्देश दिया है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाले बूथ दिवस के दौरान मतदाताओं को प्रकाशित वोटर लिस्ट में खामियां दूर कराने और नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
विशेष दिवस के दौरान वोटर नाम पता, आयु अथवा पोलिंग बूथ संख्या संबंधी खामी दूर करने के लिए बीएलओ से फॉर्म-8 भरकर मतदान दिवस से पहले दुरुस्त करा सकते हैं। सूची में नाम दर्ज कराने से चूके पात्रों को भी फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने और मृतक अथवा डुप्लीकेट वोटर का नाम सूची से हटाने को फॉर्म-7 भरकर देने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के वीवीआईपी दिवस पर गायब हरने वाले कर्मियों के खिलाफ वेतन कटौती संग निलंबन तक की कड़ी कार्रवाई होगी। इनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने व अभियान के दौरान मौजूदगी परखने की जिम्मेदारी सभी आरओ व एआरओ के साथ एसडीएम, क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व एडीएम स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है।