{"_id":"d873936f46c20fc7c7172d8c290a7869","slug":"volvo-bus-fares-to-go-down-by-5-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, वॉल्वो के किराए में कितने की हुई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, वॉल्वो के किराए में कितने की हुई कमी
नरेश शर्मा/ लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक दिसंबर से वॉल्वो के किराए में कमी करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
किराए में कमी पांच फीसदी की होगी जो दिसंबर की पहली तारीख से लागू कर दी जाएगी। परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने यह सूचना सोमवार दोपहर दी।
पढ़ें- लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल वॉल्वो
बताते चलें कि निगम ने राजस्थान परिवहन निगम की तर्ज पर वॉल्वो में एडवांस सीट बुक कराने यानी ऑनलाइन सीट रिजर्व कराने पर यात्रियों को किराये में छूट देने का फैसला भी पिछले दिनों किया था।
पढ़ें- रेलवे की वेटिंग से परिवहन ने दिलाया छुटकारा
यह सुविधा भी एक दिसंबर से मिलने लगेगी, जो चार महीने तक बहाल रहेगी। इसके तहत जो यात्री 20 से 30 दिन पहले सीट बुक कराएंगे, उन्हें कुल किराये में 15 फीसदी की छूट मिलेगी।
इसी प्रकार 10 से 19 दिन पहले बुकिंग कराने पर 10 और 5 से 9 दिन पहले एडवांस सीट बुक कराने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...