फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   volvo bus fare raises by 15 rupees.

कानपुर जाने के लिए चुकाने होंगे 227 रुपये!

Sat, 20 Dec 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
volvo bus fare raises by 15 rupees.

वॉल्वो बस सेवा का लखनऊ से कानपुर का किराया 15 रुपये महंगा हो गया है। कानपुर में जाजमऊ के पास नया ओवरब्रिज बनाए जाने के कारण बसें शुक्लागंज चौराहे से गंगा बैराज होकर चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने रूट में इस बदलाव के चलते वॉल्वो का कानपुर का किराया 212 रुपये से बढ़ाकर 227 रुपये कर दिया है।

नया किराया शुक्रवार रात से लागू हो गया। हालांकि कानपुर से लखनऊ की वॉल्वो बसों के किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

वहीं परिवहन निगम ने सामान्य बसों के किराए में बृहस्पतिवार रात से बढ़ोतरी कर दी है। अब लखनऊ से कानपुर जाने पर यात्रियों को 91 रुपये चुकाना होगा। निगम ने कानपुर के किराए की गणना लखनऊ स्थित चारबाग बस अड्डे से की है।
विज्ञापन


निगम ने लखनऊ से कानपुर का नया किराया 83 से बढ़ाकर 91 रुपये और कानपुर से लखनऊ का किराया 83 से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed