फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voices of women empowerment echoed in women's festival

Lucknow News: महिला उत्सव में गूंजे नारी सशक्तीकरण के स्वर

Mon, 10 Mar 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Voices of women empowerment echoed in women's festival
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से चल रहे तीन दिवसीय महिला उत्सव के दूसरे दिन भी नारी सशक्तीकरण के स्वर गूंजे। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लोक संस्कृति, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के विविध रंग देखने को मिले।
विज्ञापन

स्नेहिल श्रीवास्तव ने गणेश वंदना के साथ लोक गीतों से शुरुआत की। पूर्वी विधा में सइयां मिले लखनऊवा... गीत पर दर्शक झूम उठे। मीरा दीक्षित ने अपनी टीम के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन में डॉ. शोभा दीक्षित ''''भावना'''' की कविता विधाता ने रची है सृष्टि पर आधार नारी है... ने महिलाओं की महत्ता को रेखांकित किया। डॉ. मानसी द्विवेदी ने पढ़ा - मैंने देखा ही नहीं पांव के छालों की तरफ...। प्रियंका राय ने पढ़ा- शुभ लगन बेटियां शुभ मुहूर्त सी हैं, इस धारा के लिए एक जरूरत सी हैं…। सरोज सरगम ने भी रचनाएं सुनाईं। इस दौरान मीना सोनी, वर्षा वर्मा, उषा विश्वकर्मा, शैली शारदा और अलका गुरनानी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed