{"_id":"645002d6e77108111e0db6a4","slug":"voice-and-video-calling-intensify-opposition-to-surveillance-raebareli-news-c-13-1-211561-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वायस और वीडियो कॉलिंग से निगरानी का विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वायस और वीडियो कॉलिंग से निगरानी का विरोध तेज
Mon, 01 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों की वायस और वीडियो कॉलिंग के जरिए आनलाइन निगरानी के महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश का विरोध तेज हो गया है। जैसे ही महानिदेशक का आदेश आया, उसी समय से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विरोध शुरू कर दिया। डायट में मूल्यांकन प्रकोष्ठ के गठन के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भी विरोध पर उतर आया है।
सोमवार को महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम, डायट प्राचार्य, बीएसए को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि अपने व्यक्तिगत मोबाइल से ऑनलाइन विभागीय कार्य 10 मई तक न करके विरोध दर्ज कराएं। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का वाइस एवं वीडियो कॉल से ऑनलाइन निरीक्षण का सभी शिक्षक बहिष्कार करते हैं। जिला महामंत्री संजय कनौजिया और संगठन मंत्री मधुकर सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षकों से डीबीटी, यू-डायस प्लस, प्रेरणा समेत कई तरह के पोर्टल पर आनलाइन काम कराया जाता है। इसके लिए विभाग से कोई संसाधन मुहैया नहीं कराया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अनुराग सिंह, हरिमोहन यादव, जयकरन, अनूप सिंह, आनंद, आशुतोष मौर्य, ब्रजेंद्र, रामेश्वर, रामभरत, अखिलेश, संदीप, प्रतिमा सिंह, अखिलेंद्र आदि मौजूद रहे।
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में महानिदेशक के आदेश पर विद्यालयों की आनलाइन निगरानी के लिए मूल्यांकन प्रकोष्ठ बना है। इसमें डायट प्राचार्य शेषबाला वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक सिंह, प्रवक्ता मो. जुबैर एवं किरन त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक स्नेहलता की पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। डायट प्राचार्य ने कहा है कि हर रोज कम से कम 10 विद्यालयों की चेक लिस्ट के आधार पर आनलाइन निगरानी की जाएगी। प्रत्येक कार्यदिवस की प्रगति आख्या शाम 4 बजे उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों के मोबाइल नंबर की सूची मूल्यांकन प्रकोष्ठ के पास रहेगी, जिससे किसी भी स्टाफ को वाइस एवं वीडियो कॉल करके जानकारी ली जा सकेगी। संवाद